फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो तैनाती से बच रहे हैं डिग्री कॉलेज के प्राचार्य

Tue, 13 Jun 2017 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
टीचर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में तैनात 50 प्राचार्यों में से 15 प्राचार्यों ने ही ज्वाइन किया है। बाकी खाली पदों पर तैनात प्राचार्य कब ज्वाइन करेंगे, इसकी जानकारी उच्चशिक्षा निदेशालय को भी नहीं है। निदेशालय को निर्धारित अवधि खत्म होने की तिथि 17 जून का इंतजार है, इसके बाद निदेशालय शासन को इसकी रिपोर्ट भेज देगा।
विज्ञापन


राज्य के 44 डिग्री कॉलेजों और 14 स्नातकोत्तर महाविद्यालयों में प्राचार्य के पदों पर तैनाती होनी है। उच्चशिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत  की संस्तुति के बाद शासन ने कुल 58 प्राचार्य के पदों में से सिर्फ 50 प्राचार्यों की तैनाती के आदेश निकाले थे। इनमें दो प्राचार्यों को निदेशालय में तैनात किया गया। प्राचार्यों को तैनाती स्थल पर ज्वाइन करने का 15 दिन का समय दिया गया है।

यानी कि यह अवधि 17 जून को पूरी होगी। सोमवार को महिला कॉलेज हल्द्वानी के प्राचार्य डॉ. गंगा सिंह बिष्ट ने कार्यभार छोड़ कर रुद्रपुर पीजी कॉलेज में प्राचार्य के पद पर ज्वाइन कर लिया लेकिन उनके स्थान अभी कोई प्राचार्य नहीं आया है।
विज्ञापन


उच्चशिक्षा निदेशालय के मुताबिक प्राचार्य डॉ. एके जोशी ने चौबट्टाखाल, डॉ. जगदीश प्रसाद ने एमबी कॉलेज, शीतल सिंह भंडारी ने चंपावत, डॉ. एमसी पांडे ने पतलोट, डॉ. अर्चना साह ने सोमेश्वर, डॉ. पीसी पांडे ने गरुड़, मंजुला चंद्र ने मुनस्यारी, आरएस अधिकारी ने बलुवाकोट, डॉ. जया पांडेय ने मासी, डॉ. शशि पुरोहित ने शीतलाखेत, डॉ. एनपी माहेश्वरी ने ऋषिकेश, डॉ. एमसी नैनवाल ने डोईवाला, डॉ. केएल बिष्ट ने डाकपत्थर, डॉ. सत्यपाल साहनी ने थत्यूड़ कॉलेज के प्राचार्य पद पर ज्वाइन कर लिया है।

डोईवाला की प्राचार्य डॉ.हंसबंती बिष्ट ने यहां निदेशालय में उपनिदेशक और चंद्रबदनी की प्राचार्य डॉ. सविता मोहन ने संयुक्त निदेशक के पद पर ज्वाइन कर लिया है। इस तरह अभी भी प्रदेश के 47 कॉलेजों को प्राचार्य का इंतजार है। उच्चशिक्षा निदेशक डॉ. बीसी मेलकानी ने बताया कि 17 जून तक जो प्राचार्य ज्वाइन नहीं करेंगे, उनकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। इन पर कार्रवाई करने का फैसला शासन लेगा।  

पांच कॉलेजों में अभी तैनाती नहीं

पांच राजकीय महाविद्यालयों में कौन बनेगा प्राचार्य, शासन अभी नाम तय नहीं कर सका है। शासन ने दो जून को महाविद्यालयों में अलग-अलग प्राचार्यों की तैनाती के आदेश जारी किए लेकिन उनमें पांच महाविद्यालयों को छोड़ दिया गया।

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय हल्द्वानी, अगस्त्यमुनि, चंद्रबदनी, बाजपुर, पावकी देवी टिहरी गढ़वाल में प्राचार्य के पद पर तैनाती के लिए कुछ खास लोगों की खोज चल रही है। इसी वजह से इन कॉलेजों को छोड़ दिया गया। निदेशालय में उपनिदेशक के पद के लिए भी किसी की तैनाती का आदेश शासन ने अभी जारी नहीं किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें