फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रामनगर में सैन्यकर्मी के बंद घर में लाखों की चोरी

Fri, 31 Jan 2025 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर के चैनपुरी गांव में चोरों ने सैन्यकर्मी के बंद घर को निशाना बनाकर लाखों के जेवर चुरा लिए। चोर सीसीटीवी की डीवीआर भी अपने साथ ले गए। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसआई द्वितीय मनोज नयाल ने बताया कि मेरठ में तैनात सैन्यकर्मी तारा सिंह मेहरा का ग्राम चैनपुरी में घर है। सैन्यकर्मी के पिता पूरन सिंह मेहरा व मां गंगा देवी अपने दूसरे बेटे के साथ पास में ही रहते हैं। दोनों रोजाना सुबह-शाम तारा सिंह का घर देखने जाते हैं। बृहस्पतिवार सुबह सैन्यकर्मी के पिता जब घर में पहुंचे और घर का ताला टूटा देखा। उन्होंने भीतर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था।
चोर घर की दूसरी मंजिल के कमरे में अलमारी में रखे लाखों के जेवर और अन्य सामान चुरा ले गए हैं। साथ ही सीसीटीवी की डीवीआर भी अपने साथ ले गए हैं। परिजनों से सैन्यकर्मी को सूचना दे दी है। इधर, सूचना पर कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने टीम के साथ मौका मुआयना किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही चोरों को पकड़कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें