लालकुआं। दुम्काबंगर बच्चीधर्मा के क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख कमल भंडारी ने हल्द्वानी में आयोजित बीडीसी बैठक में स्थानीय समस्याओं को लेकर मुख्य विकास अधिकारी अरविंद पांडे को ज्ञापन दिया। कमल ने क्षेत्र में बिजली, बदहाल सड़कों की जानकारी दी। बताया कि गुमटी से देवरामपुर तक की सड़क जर्जर स्थिति में है। सड़क पर बने विशालकाय गड्ढे दुर्घटना का कारण बने हुए हैं। उन्होंने यहां पर्याप्त सोलर लाइट उपलब्ध कराने, गोपी पुरम कॉलोनी में चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल से लेकर एलबीएस तक सड़क का पूर्ण निर्माण करने की भी मांग रखी। संवाद