रामनगर। उमेदपुर के पास झाड़ियों में मृत मिले युवक की पहचान दिल्ली निवासी संजय कौशिक के रूप में हुई है। परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने उन्हें शव सौंप दिया।एसएसआई मनोज नयाल ने बताया कि मृतक की पहचान संजय कौशिक (46) पुत्र रामनिवास मूल मुयाना हरियाणा और हाल निवासी अलीपुर दिल्ली के रूप में हुई। युवक टैक्सी चालक था। बुधवार को वह दिल्ली से कुछ लोगों को उमेदपुर स्थित एक रिजाॅर्ट में शादी में लेकर आया था। शादी के बाद वह उमेदपुर ही रुक गया। बुधवार को स्थानीय लोगों ने झाड़ियों में उसे अचेत पड़ा देखा। फिलहाल परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है।