नैनीताल। जिला नैनीताल और ऊधम सिंह नगर में बालिकाओं के सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए डाकघरों में सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्यक्रम 30 मई को नैनीताल मंडल के सभी डाकघरों में होगा। प्रवर अधीक्षक अमित दत्त ने बताया कि इस विशेष आयोजन का उद्देश्य अभिभावकों को सुकन्या समृद्धि योजना के लाभ से अवगत कराना और उन्हें अपनी बालिकाओं के लिए यह महत्वपूर्ण खाता खोलने के लिए प्रोत्साहित करना है। संवाद