हल्द्वानी। यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय परीक्षा में धांधली के विरोध में छात्रों ने प्रदर्शन किया। बृहस्पतिवार को बुद्ध पार्क में उत्तराखंड युवा एकता मंच के संयोजक पीयूष जोशी के नेतृत्व में युवाओं ने आयोग और हाकम सिंह का पुतला फूंकाप। छात्रों ने परीक्षा तत्काल निरस्त करने, सीबीआई जांच की लिखित और सार्वजनिक रिपोर्ट जारी करने और आयोग का पुनर्गठन कर दोषियों को बर्खास्त करने की मांग की। उन्होंने मांगे पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
पियूष जोशी ने आयोग की रिपोर्ट को भ्रामक करार दिया है। उन्होंने कहा कि से 30 सितम्बर को आयोग की ओर से संवाद पत्र जारी किया गया था, जिसमें परीक्षा की पारदर्शिता और गोपनीयता बनाए रखने को प्रश्नपत्रों को डबल लॉक कोषागार में रखने, मजिस्ट्रेट व पुलिस की निगरानी, अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था और 10–15 मीटर प्रभाव क्षेत्र वाले 5जी मॉडल जैमर लगाने की बात कही है। साथ ही ओएमआर शीट्स की सीलिंग सीसीटीवी निगरानी में और डबल लॉक व्यवस्था के तहत करने और आरोपियों की गिरफ्तारी के दावे किए हैं। वहां मयंक पनेरू, हेम शर्मा, सुमित रावत, रोहत, प्रकाश पनेरू, नीरज जोशी, गोपाल पनेरू, कुलदीप, आसिफ, हिमेश पनेरू, विजय टम्टा आदि शामिल रहे।