फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर जानलेवा हमला, हमलावर फरार

Sun, 14 Jun 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लीताल कोतवाली के पास गाड़ी पड़ाव क्षेत्र में आपसी लेनदेन को लेकर शुरू हुई तकरार मारपीट में बदल गई। देखते ही देखते एक पक्ष ने टूटी बोतल से दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन


घायल को इलाज के लिए बीडी पांडे अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। जीतेंद्र सिंह (38) पुत्र गुरुबचन सिंह व्यवसायी हैं। भोटिया मार्केट के व्यवसायी जीतेंद्र सिंह डीजे, कोक और पानी का भी कारोबार करते हैं।

पिछले कुछ समय से उनका भोटिया मार्केट क्षेत्र के व्यवसायी से लेनदेन को लेकर मनमुटाव चल रहा था। घायल जीतेंद्र ने बताया कि रुपयों के लेनदेन को लेकर दोपहर लगभग 12 बजे गाड़ी पड़ाव क्षेत्र से लगी शारदा संघ गली में भोटिया मार्केट के दो व्यवसायी भाई उनसे उलझ गए।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने समीप में रखी कोक की बोतल तोड़कर उनपर जानलेवा हमला कर दिया। सिर की चोट और उनकी लहूलुहान हालत को देखकर दुकान कर्मी व क्षेत्रवासी एकत्र हुए। जीतेंद्र ने मल्लीताल कोतवाली में जानलेवा हमला करने वालों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें