फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 मिनट की प्रश्नावली से होगा छात्र-छात्राओं का सर्वेक्षण

Sat, 28 Mar 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा की वर्तमान स्थिति जानने, शिक्षा में गुणवत्ता बढ़ाए जाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (एनएएस) की छठी कार्यशाला उत्तराखंड शिक्षा परिषद मुख्यालय में हुई। प्रदेश में पहली बार एनएएस-कक्षा 10 के नाम से हो रहे इस प्रकार के सर्वेक्षण के लिए 358 विद्यालयों का चयन किया गया है। चयनित विद्यालयों में दो अप्रैल को 90 मिनट की एक प्रश्नावली के माध्यम से छात्र-छात्राओं का सर्वेक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन


बोर्ड मुख्यालय में हुई कार्यशाला का शुभारंभ संयुक्त सचिव ब्रजमोहन सिंह रावत ने किया, जिसमें नैनीताल के 29, ऊधमसिंह नगर के 56 चयनित विद्यालयों के केंद्र व्यवस्थापकों और सर्वेक्षण के लिए नामित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। इस सर्वेक्षण के लिए प्रश्नावलियां विषय आधारित तथा व्यक्तिगत जानकारी आधारित राष्ट्रीय स्तर पर एक अपेक्षित अधिगम स्तर की तैयार की गई है, जिन पर छात्रों एवं अध्यापन करने वाले पांच विषयाध्यापकों द्वारा उत्तर दिए जाएंगे। उत्तरों का विशेषण करते के बाद एनसीएआरटी द्वारा रिपोर्ट तैयार कर मानव संसाधन विकास मंत्रालय को सौंपी जाएगी। जिसके आधार पर मानव संसाधन मंत्रालय उत्तराखंड के लिए आवश्यक नीति एवं दिशा-निर्देश जारी करेगा।

कार्यशाला के राज्य समन्वयक डा. नंदन बिष्ट ने पावर पोईंट स्लाइड के माध्यम से जानकारी देते हुए प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं को शांत किया। इस दौरान वित्त अधिकारी आरसी भट्ट, सहायक निदेशक अनिल लोहनी, आरके ओझा, एके सिंह, मनोज पाठक, याचना उपाध्याय, सुरेंद्र देउपा आदि मौजूद रहे। बता दें कि इससे पहले पिथौरागढ़ और चंपावत जनपद की पिथौरागढ़ में, अल्मोड़ा, बागेश्वर की अल्मोड़ा में, हरिद्वार-देहरादून की हरिद्वार मुख्यालय में, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग की श्रीनगर एवं टिहरी, उत्तरकाशी की नई टिहरी में कार्यशालाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें