छह दिन पूर्व आगरा से युवती को भगाकर लाये शहर के एक युवक को आगरा पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। एसआई राजेश यादव ने बताया भरतपुरी निवासी गणेश आगरा में प्राइवेट कंपनी में काम करता है।
25 अगस्त को वह आगरा की एक युवती को भगाकर अपने साथ रामनगर ले आया। उन्होंने बताया युवती की गुमशुदगी उसके पिता सुखराम ने न्यू आगरा थाने में दर्ज करायी थी तब से आगरा पुलिस इनकी तलाश कर रही थी।
एसआई यादव ने बताया बुधवार की रात आगरा पुलिस रामनगर पहुंची, जहां स्थानीय पुलिस के मदद से उन्होंने युवक व युवती को गिरफ्तार किया और अपने साथ ले गयी।