हल्द्वानी। सीडीओ और जिले की प्रभारी अधिकारी अनामिका ने राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में पहली से नौ नवंबर तक जनभागीदारी आधारित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने की जानकारी दी। जिला मुख्यालय में विशेष सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। इसमें लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम होंगे। उन्होंने अधिकारियों को समय से इस आयोजन की तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
सोमवार को जिला सहकारी बैंक सभागार में तैयारियों के लिए हुई बैठक में अनामिका ने कहा कि इस दौरान नदी स्वच्छता अभियान, खेलकूद प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक संध्या, क्विज, निबंध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताएं, नेचर वॉक, बर्ड वॉचिंग, ट्रैकिंग, स्वच्छता अभियान, पेयजल टैंकों व स्रोतों की विशेष सफाई, बायर-सेलर मीट, महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम, फूड फेस्टिवल जैसे आकर्षक होंगे। बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक राय, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, एपीडी चंदा फर्त्याल, उप जिलाधिकारी नैनीताल नवाजिश खलिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।