हल्द्वानी। पर्वतीय मार्गाें पर भूस्खलन और मलबा आने के कारण टैक्सी कारोबार प्रभावित हुआ है। ट्रेनों में यात्रियों की घटती संख्या टैक्सी संचालकों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच रही हैं। अनुमान है कि बीते 15 दिनों में कारोबार 25 फीसदी तक पहुंच गया है। औसतन एक दिन में दो लाख से अधिक का नुकसान हो रहा है।
हल्द्वानी से रानीखेत, अल्मोड़ा समेत पर्वतीय मार्गाें पर करीब 600 टैक्सियों का संचालन किया जाता है। टैक्सी कारोबारियों के अनुसार बारिश के बाद से यात्री व पर्यटकों की संख्या एकाएक घट गई है। साथ ही हल्द्वानी-अल्मोड़ा हाइवे पर क्वारब में मार्ग बंद होने से परेशानी और बढ़ रही है। सवारियां नहीं मिलने से वाहनों का संचालन प्रभावित हुआ है। कई बार तेल का खर्च निकालना भी मुश्किल हो रहा है।