फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दिनभर हुई बूंदाबांदी से बदला मौसम का मिजाज

Sat, 21 Mar 2026 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। शुक्रवार दिन भर हल्की बूंदाबांदी होने से मौसम का मिजाज बदल गया। बक्सों में बंद कर दिए गए स्वेटर एक बार फिर बाहर आ गए हैं। मौसम में ठंडक आ गई और हल्की बारिश होने से व्यापारी तबका भी प्रभावित हुआ। किसानों को ओलावृष्टि का भय सता रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह से ही आसमान में बिजली की कड़कड़ाहट से एक बार फिर मौसम ठंडा हो गया। दिनभर मौसम ठंडा होने के कारण लोग गरम कपड़ों में नजर आए। बूंदाबांदी के चलते व्यापार भी प्रभावित हुआ। साप्ताहिक बाजार में ग्रामीण क्षेत्रों से खरीदारों की आवक काफी कम रही। मौसम के बदलते रुख से भयभीत दिखे किसानों का कहना है कि अगर ओलावृष्टि हुई तो गेंहू की फसल को चौपट हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें