फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जल एवं पर्यावरण गतिविधि तीन माह का पौधरोपण करेगी

Mon, 13 Jul 2026 01:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्योलीकोट। लोक पर्व हरेला के मौके पर आरएसएस की जल एवं पर्यावरण गतिविधि तीन महीने तक सघन पौधरोपण करेगी। गांजा देवी मंदिर परिसर में हुई बैठक में इसकी रूपरेखा तैयार की गई। मुख्य वक्ता प्रांत पेड़ प्रमुख डॉ. आशुतोष पंत ने पर्यावरण संरक्षण में पौधों की प्रासंगिकता को रखा। कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण के साथ संरक्षण भी जरूरी है। कार्यक्रम संयोजक डॉ. प्रमोद बघेल ने कहा कि त्रैमासिक अभियान को हम एक जन-आंदोलन का रूप देने जा रहे हैं। इसमें डॉ. ललित जोशी, डॉ. माधव प्रसाद सनातनी, हरगोविंद रावत, पुष्कर जोशी, गौरांग रघुजी आदि रहे। संचालन डॉ. माधव त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें