फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सांपों की सुरक्षा के लिए वन विभाग चला रहा जागरूकता अभियान

Mon, 13 Jul 2026 01:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में सांपों के संरक्षण और मानव-सर्प संघर्ष को कम करने के लिए वन विभाग लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है। विभाग ने सांपों के सुरक्षित रेस्क्यू के लिए विशेष टीम गठित की है जो आवासीय क्षेत्रों में पहुंचने वाले सांपों को पकड़कर सुरक्षित जंगलों में छोड़ रही है।
विज्ञापन

वन विभाग की ओर से लंबे समय से लोगों को सांपों के व्यवहार, उनके प्राकृतिक आवास और पारिस्थितिकी में उनकी भूमिका के बारे में जागरूक किया जा रहा है। स्नेक कैचर निमिश दानू ने बताया कि सूचना मिलने पर उनकी टीम हर वर्ष 100 से अधिक सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू करती है। अब तक नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों से किंग कोबरा, अजगर, धामन और हिमालयन पिट वाइपर सहित कई प्रजातियों के सांपों को जंगल में छोड़ा जा चुका है।
-
कोट-
-नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में सांपों के संरक्षण और लोगों की सुरक्षा के लिए लंबे समय से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वन विभाग की रेस्क्यू टीम सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू करने के साथ लोगों को उनके बारे में जानकारी भी देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आकाश गंगवार, डीएफओ, नैनीताल वन प्रभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें