फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दो वर्षों से मरम्मत की बांट जोह रहा दर्शन घर पार्क की दीवार

Fri, 03 May 2024 05:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। तल्लीताल दर्शन घर पार्क की सुरक्षा दीवार पिछले दो वर्षों से क्षतिग्रस्त है। सैकड़ों की संख्या में रोजाना पर्यटकों की आवाजाही लगी रहती है। बावजूद इसके विभाग की ओर से दीवार की मरम्मत नहीं की गई है। वहीं माल रोड पर भी दो स्थानों पर दीवारें क्षतिग्रस्त होने की कगार में हैं। जिसे जल्द ठीक नहीं कराया गया तो दीवारें बरसात के दौरान टूटकर झील में समा सकती हैं।
विज्ञापन


तल्लीताल दर्शन घर पार्क व माल रोड कैनेडी पार्क में नैनीझील से सटी सुरक्षा दीवारें क्षतिग्रस्त है। इन दिनों झील का जल स्तर कम होने से ज्यादा क्षतिग्रस्त नजर आ रही है। यहां रोजाना कई पर्यटक नैनीझील की सुंदरता को निहारते हैं, लेकिन डेढ़ साल साल पहले टूटी हुई दीवार की मरम्मत विभाग अब तक नहीं करा पाया।
सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता डीडी सती ने बताया कि पूर्व में पार्क का काम नगर पालिका की ओर से कराया गया था। जिसमें दीवारों का निर्माण भी नगर पालिका की ओर से किया गया था। पालिका की ओर से ही दीवार की मरम्मत की जाएगी। कैनेडी पार्क के समीप क्षतिग्रस्त दीवार की मरम्मत झील का जल स्तर कम हाेने के बाद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें