फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला को इलाज के लिए तीन किमी कुर्सी पर बैठाकर पैदल ले गए ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। भीमताल ब्लॉक की दूरस्थ ग्राम सभा भद्यूनी के तोक मोरा में सीढ़ियों से फिसलकर घायल हुई बुजुर्ग महिला को ग्रामीणों ने कुर्सी पर बैठाकर तीन किमी पैदल चलने के बाद रोड हेड तक पहुंचाया। सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत गौनिया ने बताया कि मोरा तोक रोड हेड से तीन किमी दूर है और गांव तक पहुंचने के लिए झाड़ियों से भरा संपर्क मार्ग है।
विज्ञापन

बताया कि शुक्रवार को मोरा तोक निवासी चंद्रा जीना (85) घर की सीड़ियों से फिसलकर घायल हो गई थीं। उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए ग्रामीणों और परिजनों ने कुर्सी पर बैठाकर तीन किमी पैदल सफर कर रोड हेड भुजियाघाट तक पहुंचाया। जहां से उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान मदद करने वालों में हेमंत जीना, सुरेश जीना, चतुर जीना, कुंदन सिंह, चंदन मेहता आदि शामिल थे।
इधर, मोरा तोक से भुजियाघाट तक आने जाने के लिए ग्रामीण जिस संपर्क मार्ग का उपयोग करते हैं, वह बरसात में जौंकों से पटा रहता है। बीडीसी सदस्य मुन्नी जीना ने बताया कि ग्रामीण जौंकों से बचने के लिए नमक तेल व अन्य जड़ी बूटियों के लेप को हाथ पैरों में लगाकर आवाजाही करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें