फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ग्रामीणों ने डेढ़ दांत वाले हाथी की आंखों में देखा आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। टांडा रेंज के जंगल में हुई दर्दनाक घटना के बाद जब मृतक महिला का बेटा परिजनों और ग्रामीणों के साथ जंगल की ओर गया। वहां उसने उसी डेढ़ दांत वाले टस्कर हाथी को कुछ दूरी पर अकेले खड़ा देखा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाथी की आंखों में आक्रोश साफ झलक रहा था।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि मौके पर कई लोग मौजूद थे लेकिन हाथी बिना किसी डर के वहीं खड़ा रहा और अपनी जगह से टस से मस नहीं हुआ। इस दृश्य ने लोगों के मन में दहशत बिठा दी। लोगों के अनुसार हाथी का यह व्यवहार सामान्य नहीं है। उनका मानना है कि हाथी आक्रामक और असामान्य व्यवहार कर रहा है जिससे खतरा और बढ़ गया है।


वन विभाग के लिए चुनौती बना हाथी
लगातार तीन जान लेने वाले इस हाथी को काबू में करना अब वन विभाग के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। विभाग की टीम उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए है लेकिन जिस तरह से हाथी बेखौफ होकर आबादी के करीब पहुंच रहा है उसने चिंता बढ़ा दी है। रेंजर रूप नारायण गौतम का कहना है कि इन दिनों मीटिंग टाइम है लिहाजा लोग जंगल की तरफ न जाएं।
विज्ञापन


गैस की किल्लत में लकड़ी लेने गई थी मैना देवी
लालकुआं।
घर के चूल्हे के लिए लकड़ी जुटाने निकली 65 वर्षीय मैना देवी को क्या पता था कि यह उनका आखिरी सफर होगा। गैस की किल्लत के चलते मजदूरी से छुट्टी के दिन उन्होंने सोचा कि जंगल से लकड़ी बीन लाई जाए ताकि घर का चूल्हा जल सके लेकिन जंगल में गजराज ने उनकी जिंदगी छीन ली।
घटना के वक्त उनके साथ मौजूद दूसरी महिला भी मैना देवी नाम की ही थीं। उन्होंने नम आंखों से बताया कि शुक्रवार को मजदूरी की छुट्टी थी। घर में गैस नहीं थी इसलिए तीन लोग जंगल लकड़ी लेने चले गए। सोचा था जल्दी लौट आएंगे लेकिन हमें क्या पता था कि ऐसा हो जाएगा। मैना देवी ने बताया कि अचानक जंगल में हाथी आ गया और सब कुछ पल भर में बदल गया। हम भागे लेकिन मैना देवी पीछे रह गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें