फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पेयजल लाइन ठीक आलूखेत के ग्रामीणों को मिला पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। बीते एक सप्ताह से पानी की समस्या से जूझ रहे आलूखेत में सोमवार शाम सप्लाई बहाल हो गई। पानी के लिए ग्रामीणों ने स्वयं श्रमदान कर जल संस्थान और जल निगम के अभियंताओं के नेतृत्व में दस से अधिक स्थानों पर खोदाई कर फाॅल्ट ढूंढा। बीते दिवस लगभग तीन बजे फाॅल्ट मिलने के लगभग 24 घंटे बाद सोमवार को पेयजल आपूर्ति सुचारु की जा सकी। इससे 80 से अधिक परिवारों ने राहत की सांस ली। बताया जाता है कि पाइप लाइन में जड़ आने से सप्लाई बाधित हुई थी। श्रमदान करने वालों में विक्की कुमार, धीरज, मुकेश, निर्मल, प्रदीप, उमेश, गोविंद, दिनेश, पवन, ललित, बृजेश, सुखविंदर सिंह आदि ग्रामीण रहे। टीम में जल संस्थान के जेई गोपाल सिंह कार्की, जल निगम के जेई दीपांशु शर्मा, लाइनमैन बिशन रौतेला आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें