फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नवरात्र पर गर्जिया मंदिर पहुंचे 10 हजार श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर/नैनीताल। सोमवार को नवरात्र के पहले दिन गर्जिया देवी मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। करीब 10 से अधिक लोगों ने माता गर्जिया के दर्शन कर पूजा अर्चना की। मंदिर में सुरक्षा को लेकर पुलिस की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मंदिर के पुजारी शुभम पांडेय ने बताया कि सोमवार को नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई। बताया कि गर्जिया मंदिर में माता के दर्शन के लिए सुबह पांच बजे से ही रामनगर, काशीपुर, जसपुर समेत यूपी के कई स्थानों से श्रद्धालु बढ़ी संख्या में पहुंचे। उन्होंने बताया कि शाम छह बजे तक श्रद्धालुओं को माता के दर्शन कराए गए। नैनीताल के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सुबह लोगों ने घरों में विधिवत पूजन कर कलश स्थापना की। नयना देवी मंदिर में मुख्य पुजारी बसंत बल्लभ पांडे ने पूजा-अर्चना करवाई। हनुमानगढ़, पाषाण देवी मंदिर, शिव मंदिर, गोलू मंदिर, गंगनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। संवाद
विज्ञापन






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें