फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: चार घंटे तक ग्रामीणों ने शव नहीं उठाने दिया

Thu, 18 Apr 2024 05:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
रामनगर। बाघ के हमले में किसान की मौत पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। चार घंटे तक ग्रामीणों ने शव उठाने नहीं दिया। रात 11 बजे के आसपास ग्रामीण खेत से शव लेकर घर पहुंच गए। दूसरी ओर वन विभाग के उच्च अधिकारियों ने उनसे वार्ता करने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों का आक्रोश बरकरार था। उनकी मांग थी कि बाघ को जल्द पकड़ा जाए और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए। वे मौके पर उच्च अधिकारियों को बुलाने पर अड़े रहे। करीब दो घंटे बाद सीटीआर के उपनिदेशक दिगांथ नायक, पार्क वार्डन अमित ग्वासीकोटी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया और शव को उठाने के लिए कहा। ऐसे में ग्रामीण नारेबाजी करने लगे। जब ग्रामीण नहीं माने तो वन विभाग के अधिकारी एक ओर खड़े हो गए। रात 11 बजे के आसपास ग्रामीणों ने खेत से किसान का शव उठाकर घर ले गए, जहां परिजन विलाप करने लगे। दूसरी ओर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी ने बताया कि आए दिन बाघ ग्रामीणों को अपना निवाला बन रहा है। कॉर्बेट प्रशासन की ओर से अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। सीटीआर के उपनिदेशक दिगांथ नायक ने बताया कि बाघ को पकड़ने के लिए प्रयास जारी है। संवाद
विज्ञापन



अनिल बलूनी, पूर्व राज्यसभा सदस्य ने बताया कि रामनगर के कॉर्बेट क्षेत्र के निकट बाघ के हमले में किसान की मौत पर दुखी हूं। वन मंत्री एवं प्रशासन से अनुरोध किया है कि तत्काल प्रभावित परिवार को सहायता उपलब्ध कराई जाए और उस क्षेत्र में वन विभाग द्वारा नागरिकों की सुरक्षा हेतु पेट्रोलिंग (कांबिंग), ड्रोन कैमरा, कैमरा ट्रैप, पिंजड़ा और त्वरित रिपोर्ट के आधार पर पकड़ा और मारा जाए।
विज्ञापन


छह माह में बाघ के हमले में मारे गए लोग

- 9 नवंबर 2023 को तराई पश्चिमी वन प्रभाग के आमपोखरा रेंज के हाथीडगर में पूजा देवी को बाघ ने मार डाला था।
- 12 नवंबर 2023 को कॉर्बेट पार्क के ढिकाला में नेपाली मजदूर शिवा गुरुम की बाघ के हमले में मौत

- 23 नंवबर 2023 को कॉर्बेट पार्क के ढिकाला रेस्ट हाउस के पास बाघ ने नेपाली श्रमिक रामबहादुर को मार दिया था।
- 6 दिसंबर 2023 को कॉर्बेट पार्क के ढेला रेंज के अंतर्गत पटरानी की अनीता देवी की बाघ के हमले में मौत।

- 27 जनवरी 2024 को रामनगर वन प्रभाग के चुकुम गांव में शौच करने गए गोपाल राम को बाघ ने मारा।

- 28 जनवरी 2024 को कॉर्बेट के ढेला रेंज में सांवल्दे पश्चिमी की दुर्गा देवी को बाघ ने मारा डाला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें