कांग्रेस के स्टार प्रचारक और राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट जितने शांत और शालीन नजर आजते हैं, उतने ही वह जमीनी स्तर से जुड़े हुए हैं। इसका नजारा बुधवार को हल्द्वानी में भी नजर आया। जब कांग्रेस की जनसभा को संबोधित करने पहुंचे सचिन पायलट नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के सारथी बन गए। वह खुद उनकी गाड़ी चलाकर रामलीला मैदान तक पहुंचे। विधायक सुमित हृदयेश ने बताया कि रामलीला मैदान से वापसी में भी सचिन पायलट खुद कार चलाकर एफटीआई मैदान तक पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी भी बैठे थे।