फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क बनने के बाद पहली बार पोखरानी पहुंचा वाहन

विज्ञापन
पोखरानी में पहली बार वाहन पहुंचने पर जिपं सदस्य अनिल चनौतिया का स्वागत करती महिलाएं। संवाद न्यू? - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। आजादी के बाद पहली बार ग्रामसभा चनौती के तोक पोखरानी में सड़क बनने के बाद शनिवार को पहली बार वाहन पहुंचने पर ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया का फूल मालाओं से स्वागत किया। ग्रामसभा चनौती के तोक पोखरानी तक सड़क न होने से ग्रामीणों को दो किमी पैदल चलना पड़ता था। ग्रामीणों की समस्या पर विधायक राम सिंह कैड़ा ने दो लाख और जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया ने एक लाख की धनराशि सड़क निर्माण के लिए दी थी। चनौतिया ने कहा कि विधायक के सहयोग से अब ग्रामीणों, मरीजों और स्कूली बच्चों को पैदल नहीं चलना पड़ेगा। इस दौरान जीवन भट्ट, चंद्र बल्लभ भट्ट, शंकर दनाई, नंदाबल्लभ भट्ट, कमल पलड़िया, हरीश भट्ट, विनोद भट्ट, अमित भट्ट, रितेश भट्ट, ललित भट्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें