फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: विवि ने अंतर विवि योग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयी योग व्यक्तिगत प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर विवि को गौरवान्वित किया है। प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता वेल्स इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस टेक्नोलॉजी एंड एडवांस्ड स्टडीज़, पल्लावरम चेन्नई तमिलनाडु में 18 से 22 दिसंबर तक आयोजित की गई। टीम स्पर्धा में विवि ने देश के 166 विश्वविद्यालयों में 13वां स्थान प्राप्त किया। टीम को स्वर्ण पदक मिलने पर कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत, कुल सचिव डॉ. मंगल सिंह, वित्त नियंत्रक कमलेश भंडारी, परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा, डीएसडब्लू प्रो. संजय पंत, प्रो. चित्रा पांडे, प्रो. बीना पांडे, प्रो. अतुल जोशी, प्रो. रजनीश पांडे, कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें