फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक से दस हजार की नकदी और फोन लूटा

Sat, 20 Feb 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरमपानी (नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 भवाली-अल्मोड़ा राजमार्ग में गुरुवार देर रात बदमाशों ने शराब लेकर पिथौरागढ़ की ओर जा रहे ट्रक को जबरन रुकवाकर ट्रक चालक से दस हजार रुपये की नकदी और फोन लूट लिया। बदमाशों ने ट्रक चालक को पीट-पीटकर बेहोश कर दिया। होश आने पर चालक ने घटना की जानकारी ट्रक स्वामी को दी।
विज्ञापन


ट्रक स्वामी ने घटना की मौखिक सूचना खैरना पुलिस को दी है। ट्रक (यूपी 01 सीए-0448) रुद्रपुर से पिथौरागढ़ की ओर शराब लेकर जा रहा था। शराब से लदा यह ट्रक जैसे ही गरमपानी के पास पहुंचा तभी कुछ बदमाशों ने ट्रक के आगे पीछे वाहन खड़े कर जबरन ट्रक को रुकवा लिया।

ट्रक के रुकते ही अलग-अलग वाहनों से पहुंचे बदमाशों ने ट्रक चालक अमित सिंह पुत्र रूप सिंह निवासी गुलरभोज ऊधमसिंह नगर को अपने कब्जे में लेकर उससे मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में चालक के बेहोश होने के बाद बदमाश अमित सिंह की जेब से दस हजार रुपये की नकदी और उसका फोन लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन


होश आने पर ट्रक चालक अमित सिंह ने किसी तरह ट्रक मालिक अल्मोड़ा निवासी गोविंद सिंह सतवाल को घटना की जानकारी दी। ट्रक स्वामी सतवाल ने बताया कि उन्होंने ट्रक के इंश्योरेंश के लिए दस हजार रुपये ट्रक चालक को दिए थे।

 इधर, खैरना चौकी के प्रभारी दलीप सिंह बिष्ट का कहना है कि पुलिस मामले की सत्यता की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मामले में कारवाई की जाएगी।
विज्ञापन


फोटो 19 बीटीएल 2 पी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें