फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kainchi Mela: बाबा का नाम लेते ही दूर हो जाती है विपदा, जानिये कैंची मेले में पहुंचे श्रद्धालु क्या बोले?

Mon, 16 Jun 2025 10:43 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

कैंची धाम पहुंचे श्रद्धालुओं ने कहा कि जब कभी भी हम लोगों को कोई विपदा आती है, तो हम बाबा का स्मरण करते हैं। विपदा खत्म हो जाती है।
विज्ञापन
कैंची धाम पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जब कभी भी हम लोगों को कोई विपदा आती है, तो हम बाबा का स्मरण करते हैं। विपदा खत्म हो जाती है। यह सब चमत्कार कैंची धाम में विराजमान बाबा नीब करौरी महाराज का है। रविवार को देश के कोने-कोने से बाबा नीब करौरी महाराज के प्रति आस्था रखते हुए कैंची धाम पहुंचे श्रद्धालुओं ने यह बात कही।

बाबा नीब करौरी महाराज बहुत ही चमत्कारी हैं। मुझे कोई भी विपदा आती है तो बाबा के नाम और ध्यान लगाते ही दूर हो जाती है। बाबा के सौभाग्य से ही मुझे कैंची धाम में दर्शन और प्रसाद पाने का आशीर्वाद मिला।

विज्ञापन

-योगराज मारवाड़, मध्य प्रदेश

मैं परिवार के साथ 2000 किमी दूर एमपी से आया हूं। मुझे कैंची धाम में आकर ऐसा लगा जैसे बाबा सामने ही दिख रहे हैं। बाबा की आस्था से ही यहां श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है।

विज्ञापन

-प्रमित, श्रद्धालु

बाबा के चमत्कारों के बारे में बहुत सुना था। रविवार को बाबा के दरबार में आकर बहुत अच्छा लगा। बाबा हर श्रद्धालु की मनोकामना पूरी करते हैं।
-सोनू सैनी, सोनीपत हरियाणा

बाबा का हमेशा मुझ पर आशीर्वाद रहा है। स्थापना दिवस के लिए राजस्थान से कैंची धाम आकर बाबा के दर्शन और प्रसाद कर मन खुश हो गया।
-अमरनाथ, राजस्थान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें