फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani News: कल बहनों को मुफ्त यात्रा का तोहफा, टेंपो ट्रैवलर के भुगतान के नए आदेश जारी

Fri, 08 Aug 2025 12:26 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

रक्षाबंधन पर प्रदेश की बहनों को परिवहन विभाग ने तोहफा दिया गया है। भाइयों को राखी बांधने जाने के लिए बहनें रोडवेज बसों में मुफ्त में सफर कर सकेंगी। बहनें इस सेवा का लाभ प्रदेश के भीतर साधारण बसों में ले सकती हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड परिवहन विभाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौ अगस्त को रक्षाबंधन पर प्रदेश की बहनों को परिवहन विभाग ने तोहफा दिया गया है। भाइयों को राखी बांधने जाने के लिए बहनें रोडवेज बसों में मुफ्त में सफर कर सकेंगी। बहनें इस सेवा का लाभ प्रदेश के भीतर साधारण बसों में ले सकती हैं। महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने का आदेश उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक (संचालन) पवन मेहरा की ओर से प्रदेश के सभी डिपो को भेजा दिया गया है। संवाद

टेंपो ट्रैवलर के भुगतान के नए आदेश जारी

विज्ञापन

यात्रियों की कमी के चलते परिवहन निगम की ओर से संचालित टेंपो ट्रैवलर निर्धारित दूरी तय नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में उनके वेतन का भुगतान करने में परेशानी हो रही है और चालकों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में विभाग के महाप्रबंधक (संचालन) पवन मेहरा ने आदेश जारी किया है। यात्रियों की संख्या कम होने पर यदि चालक शेड्यूल पूरा नहीं कर पाते हैं तो उन्हें 160 किमी प्रतिदिन के अनुसार प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यात्रियों और सूची से अधिक संचालन होने पर भुगतान किलोमीटर के मानकों के आधार पर किया जाएगा। बुकिंग में जाने पर चालकों को 500 रुपये प्रतिदिन अतिरिक्त दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें