फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: परिवहन विभाग ने पीरूमदारा चौराहे पर हादसों के लिए डिवाइडरों को माना जिम्मेदार

Sat, 17 Jan 2026 02:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। पीरूमदारा चौराहे पर स्थित डिवाइडरों के डिजाइन पर परिवहन विभाग ने आपत्ति जताई है। इसको लेकर एआरटीओ ने एनएचएआई के अधिकारियों को पत्र भेजा है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के लिए पीरूमदारा चौराहे पर बने डिवाइडर जिम्मेदार है। उन्होंने एनएचएआई से डिवाइडर के डिजाइन को को ठीक करने को कहा है।
विज्ञापन

रामनगर-काशीपुर एनएच 309 में स्थित पीरूमदारा चौराहे पर बीते कई सालों में 10 से अधिक बड़े सड़क हादसे हो चुके हैं। बढ़ती सड़क हादसों की संख्या को देखते हुए परिवहन विभाग ने इस क्षेत्र को दुर्घटना की दृष्टि से ब्लॉक स्पॉट घोषित किया। इसके साथ सड़क सुरक्षा अभियान के चलते परिवहन विभाग ने इस क्षेत्र में सड़क हादसों के कारण का अध्ययन किया। इसमें चौराहे पर बने डिवाइडर के डिजाइन को ग़लत बताया है। एआरटीओ प्रशासन सुरेंद्र सिंह कपकोटी ने कहा कि ग़लत डिजाइन के चलते रात के समय हाइवे पर तेज रफ़्तार वाहनों को डिवाइडर नहीं दिखाई देते हैं जिससे दुर्घटनाएं हो रही हैं। कहा कि डिवाइडर के डिजाइन को ठीक करने को लेकर एनएचएआई के अधिकारियों को पत्र भेजा है। ताकि बढ़ते सड़क हादसों को कम किया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें