फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षु नर्स के आत्महत्या प्रयास के दोषी गिरफ्तार हों

Wed, 10 Jun 2015 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते दिनों बीडी पांडे स्कूल ऑफ नर्सिंग की छात्रा की ओर से नींद की गोलियां खाकर जान देने की कोशिश का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को पीड़िता के परिजन छात्रनेता और व्यापार मंडल प्रतिनिधियों को साथ लेकर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने मामले की एफआईआर दर्ज कर दोषी को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन


बता दें कि 24 मई से बीडी पांडे महिला चिकित्सालय में बतौर प्रशिक्षु ड्यूटी कर रही जवाहर नगर (यूएस नगर) यूएस नगर निवासी 20 वर्षीय जीएनएम पाठ्यक्रम की द्वितीय वर्ष की छात्रा ने पांच जून की सुबह रैमजे परिसर स्थित छात्रावास में नींद की ढेर सारी गोलियों खा ली थीं। हालत बिगड़ने पर उसे बीडी पांडे अस्पताल लाया गया।

कोतवाली पहुंचे परिजन समेत छात्र और व्यापार मंडल प्रतिनिधियों ने प्रभारी कोतवाल जितेंद्र गर्ब्याल को ज्ञापन सौंप आरोप लगाया कि जीएनएम कोर्स की छात्राओं का संस्थान में उत्पीड़न कि या जाता है। बीडी पांडे अस्पताल की स्टाफ नर्स कथित रूप से अक्सर पीड़िता का उत्पीड़न करती थी। जिसके प्रमाण के रूप में उन्होंने सहपाठी छात्राओं के हस्ताक्षर युक्त प्रपत्र भी सौंपा। जिसमें पीड़िता को घटना के पहले दिन लेबर रूम से बाहर धक्का देने, अपशब्द कहने, हमेशा उसे बेइज्जत करने की बात कही गई है।
विज्ञापन


इस दौरान पीड़िता की किच्छा से आई बड़ी बहन सरोज पाठक, हल्द्वानी से आई निर्मला जोशी, भाभी अनीता पाठक समेत डीएसबी छात्रसंघ सचिव रवींद्र राठौर, हल्द्वानी महाविद्यालय उपाध्यक्ष रोहन कपकोटी, विजय सिंह, हिमांशु कबडवाल, हल्द्वानी व्यापार मंडल उपाध्यक्ष योगेश कबडवाल, एनएसयूआई की ममता बिष्ट आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें