फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अतिक्रमण हटाने के दौरान आढ़तियों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। मंडी समिति में आढ़तियों के लिए 22 नई दुकानों के निर्माण के लिए कब्जा हटाने पर हंगामा हो गया। इस दौरान मंडी समिति के कर्मियों और आढ़तियों के बीच नोकझोंक हो गई। करीब एक घंटे चले हंगामे के बाद आपसी सहमति से कार्रवाई रोककर खोदाई का कार्य बंद कर दिया गया। इसके बाद गुस्साए आढ़ती शांत हुए।
विज्ञापन

रामनगर मंडी समिति में 149 पंजीकृत आढ़तियों को लाइसेंस बांटे गए हैं। इसमें 50 आढ़तियों को सी क्लास, 26 को बी क्लास व 13 को ए क्लास की दुकानें दी गई हैं। 60 लाइसेंसी आढ़तियों के पास दुकानें नहीं हैं। इनके लिए 90 लाख से 22 नई दुकानों का निर्माण कराया जाना है। बताया जाता है कि कई आढ़तियों ने अपनी दुकानों को किराये पर लगाकर नई दुकानों वाले निर्माणस्थल पर खुद कब्जा किया है। ऐसे 14 आढ़तियों को बीते दिन मंडी समिति ने अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दिया था। मामले में कुछ आढ़ती नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट भी गए थे। बृहपस्तिवार को मंडी व पुलिस टीम निर्माण कार्य के लिए अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंच। इस बीच कई दुकानों से हटाते ही आढ़तियों ने टीम की कार्रवाई का विरोध कर हंगामा कर दिया। काफी देर हंगामे के बाद मंडी समिति और कारोबारियों के बीच आपसी सहमति के बाद कार्रवाई को फिलहाल रोक दिया गया।
मंडी समिति के सचिव साहिल अहमद ने बताया कि आढ़तियों के साथ आपसी सहमति के बाद फिलहाल निर्माण कार्य को रोक दिया गया है। जल्द ही दुकानों का निर्माण कार्य शुरू कर बिना दुकान वाले दुकानदारों को दुकानें आवंटित की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें