फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरी चराने गई महिला पर बाघ ने किया हमला

विज्ञापन
रामनगर अस्पताल में घायल महिला नाजरून। - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट के बिजरानी रेंज के वन क्षेत्र में बृहस्पतिवार को बाघ ने एक महिला पर हमला कर दिया। बाघ के हमले में घायल महिला को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला खताड़ी निवासी नाजरुन पत्नी अब्दुल सलाम ने बताया कि वह कोटद्वार रोड स्थित बिजरानी रेंज के वन क्षेत्र में अपनी बकरियों को चराने गई थीं। उसके साथ अन्य महिलाएं भी थीं। इसी दौरान बाघ ने बकरियों पर हमला कर दिया। उसके बाद बकरियों को बचाने गई महिला पर भी बाघ झपट गया। मौके पर मौजूद महिलाओं ने जोर से शोर मचाया तो बाघ महिला को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। घायल महिला को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व बिजरानी रेंज के रेंजर राजकुमार ने बताया बाघ का हमला प्रथम दृष्टयता संदिग्ध लग रहा है। सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों से जानकारी ली जा रही है। जांच के बाद ही महिला की चोट के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें