फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ का लोहे का जाल उड़ा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर काठगोदाम से चोर लोहे का जाल काटकर फरार हो गए। गेट पर तैनात जवान ने टेंपो का पीछा भी किया, लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़े।
विज्ञापन

सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर के डीआईजी ने चोरी की घटना के मामले में काठगोदाम थाने में तहरीर दी है। बताया कि काठगोदाम स्थित केंद्र में पानी की निकासी के लिए लोहे का जाल लगाया था। बुधवार रात तीन चोर जाल को काटकर टेंपो में ले जाने लगे। इस बीच सिपाही की नजर चोरों पर पड़ गई। सिपाही ने तीनों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन चोर टेंपो से गौलापार की तरफ भाग निकले। काठगोदाम पुलिस ने तहरीर के आधार अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि टेंपो नंबर से चोरों के बारे में जरूरी सुराग मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें