फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैक की टीम के समक्ष बेहतर प्रदर्शन करें प्राध्यापक

Tue, 17 Nov 2015 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
 कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. होशियार सिंह धामी ने सोमवार को विवि प्रशासनिक भवन सभागार में विवि के सभी संकायाध्यक्षों व प्राध्यापकों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने विवि के भ्रमण पर चार दिनों के लिए 18 नवंबर से पहुंच रही नेशनल एसेसमेंट एंड एक्रिडिटेशन काउंसिल (नैक) की टीम के पहुंचने की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी प्राध्यापकों को निर्देश दिए कि वह टीम के समक्ष बेहतरीन प्रदर्शन करें।
विज्ञापन


प्रो. धामी ने कहा कि नैक की ग्रेडिंग के हिसाब से ही विश्वविद्यालय को यूजीसी की ओर से अनुदान दिया जाता है। इसलिए सभी प्राध्यापकों का दायित्व होना चाहिए कि वह उनके समक्ष विषय वार अपने-अपने विषयों का शिक्षण समेत अन्य सभी मानकों का प्रदर्शन करें।

 उन्होंने बताया कि इस कार्य में किसी भी तरह की कमी न रखी जाए। उन्होंने बताया कि टीम की ओर से 18 नवंबर को सुबह के सत्र में नौ सदस्यीय टीम प्रशासनिक भवन में प्रशासनिक व वित्तीय कार्यो का मूल्यांकन किया जाएगा जबकि शाम के सत्र मेें डीएसबी परिसर में डीएसबी परिसर के विभिन्न विभागों का मूल्यांकन होगा।
विज्ञापन


19 नवंबर को एक टीम महादेवी साहित्य संग्रहालय तथा भीमताल परिसर जबकि दूसरी टीम अल्मोड़ा परिसर का भ्रमण करेगी। 20 नवंबर को फिर डीएसबी परिसर का भ्रमण होगा जबकि शाम को टीम के सम्मान में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हरमिटेज भवन में होगा। 21 को टीम के सदस्यों की कुलपति के साथ प्रशासनिक भवन मेें बैठक होगी।

बैठक मेें कुलसचिव प्रो. डीसी पांडे, वित्त अधिकारी डीएस बोनाल, सहायक कुलसचिव एनएस रजवार व दिनेश चंद्रा, परीक्षा नियंत्रक प्रो. रजनीश पांडे, प्रो. संतोष कुमार, प्रो, भगवान सिंह बिष्ट, प्रो. पीसी कविदयाल, प्रो. एसडी शर्मा, प्रो. आरएस पथनी, प्रो. एसपीएस मेहता, प्रो. दया पंत, प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट, प्रो. सीसी पंत, प्रो. पीसी तिवारी, प्रो. एनएस बिष्ट, प्रो. बीआर कौशल, डा. महेंद्र राणा, डा. मनोज कुमार, डा.बीना पांडे, डा.रत्ना जोशी, प्रो.इंदु पाठक, डा.हेमा जोशी तथा विधान चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें