फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरगलिया में निरिक्षण करने आयी टीम को बंधक बनाया

विज्ञापन
मछली वन क्षेत्र में सयुक्त निरिक्षण करने के दौरान ग्रामीणों से वार्ता करते अधिकारी। - फोटो : CHORGALIA
विज्ञापन
चोरगलिया (नैनीताल)। मछली वन क्षेत्र में ट्रंच वियर निर्माण कार्य के चलते 20 दिन से किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। बृहस्पतिवार को सिंचाई और वन विभाग की टीम मौके पर निरीक्षण करने पहुंची। मौके पर पहुंचे किसानों ने दोनों विभागों के अधिकारियों को मौके पर रोककर बंधक बना दिया। निर्माण स्थल पर बंधा बनाने के लिए पोकलैंड मशीन से काम शुरू होने पर ग्रामीणों ने अफसरों को जाने दिया।
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर वन एवं सिंचाई विभाग की टीम बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे मछली वन क्षेत्र में निर्माण स्थल पर पहुंची। मामले की सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में पहुंचे किसानों ने ईई-एसडीओ और रेंजर समेत अन्य को घेर लिया। किसानों का कहना है कि 20 दिन से उन्हें सिंचाई का पानी नहीं मिला रहा है। इससे उनके खेत सूखने की कगार पर हैं। सिंचाई विभाग टंच वियर निर्माण स्थल से 100 मीटर नीचे पानी की व्यवस्था करना चाहता है। परंतु वन विभाग अड़ंगा डाल रहा है। किसानों ने वन विभाग के एसडीओ राजेश श्रीवास्तव को मौके पर जमकर खरीखोटी सुनाई। कहा कि जांच रिपोर्ट मौके पर बनाएं, तभी उन्हें मछली वन क्षेत्र से जाने दिया जाएगा। एसडीओ वन विभाग एवं ईई तरुण बंसल ने मौके पर ओके रिपोर्ट बनाई। उसके बाद पानी छोड़ने के लिए बंधा बनाने को पोकलैंड मशीन लगाई गई। तब जाकर किसान शांत हुए। रेंजर नंधौर रेंज शालिनी जोशी ने बताया कि उन्हें और अन्य अफसरों को बंधक बनाया गया। पोकलैंड मशीन से काम शुरू होने पर लोगों ने उन्हें मौके से जाने दिया। इधर, ईई बंसल ने बताया कि शुक्रवार शाम तक नहरों में पानी छोड़ा जा सकेगा। यहां आनंद सिंह नेगी, शालिनी जोशी, प्रमोद बिष्ट, कमल दुर्गापाल, दीपक आर्या, इशू बुधानी, राजू जांगी, पान सिंह मेवाड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें