फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: विरोध के कारण स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम बैरंग लौटी

Fri, 10 Oct 2025 02:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
हल्द्वानी। यूपीसीएल की टीम बृहस्पतिवार को निजी कंपनी के कर्मचारियों के साथ वार्ड-20 पर्वतीय मोहल्ला पहुंची। टीम जैसे ही स्थानीय पार्षद के घर स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे तो लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। उनका कहना था कि बिना परिचय पत्र के आए कर्मचारी लोगों को धमका रहे हैं। सूचना पर विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। इसके बाद टीम मीटर लगाए बिना लौट गई।
विज्ञापन

शहर में इन दिनों स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। इस क्रम में टीम बरेली रोड के हिमालया फार्म क्षेत्र पहुंची थी। सूचना पर पार्षद हेमंत शर्मा, मनोज जोशी और रोहित कुमार भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जबरन घर में घुसकर मीटर लगाने का विरोध किया। उनका कहना था कि जब लोग राजी नहीं हैं तो मीटर न लगाए जाएं। इस बीच लोगों ने जिन घरों में मीटर लगाए थे उन्हें उखाड़ दिया। हंगामा बढ़ने पर यूपीसीएल के उपखंड अधिकारी मनीष जोशी व अवर अभियंता विनोद पाठक मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

मीटर लगाने का विरोध करने की जानकारी मिली है। स्मार्ट मीटर आम उपभोक्ता के लिए फायदेमंद है। इसे लगाने के बाद अनावश्यक बिजली खर्च से बचा जा सकता है। - प्रदीप कुमार, ईई यूपीसीएल
विज्ञापन



गौलापार और राजपुरा में बिजली गुल
हल्द्वानी। शहर में यूपीसीएल का शटडाउन शेड्यूल बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। इसके चलते गौलापार बिजलीघर के दानीबंगर व नलकूप फीडर की बिजली सुबह 10:30 बजे से अपराह्न चार बजे तक गुल रही। सुभाषनगर बिजलीघर का राजपुरा फीडर भी सुबह 10:30 बजे से दोपहर ढाई बजे तक बाधित रही। एसडीओ यूके भास्कर ने बताया कि लॉपिंग-चॉपिंग के साथ ही अन्य विद्युतीकरण कार्याें के लिए शटडाउन लिया गया था। बिजली गुल होने से करीब 10 हजार लोग प्रभावित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें