नैनीताल। मल्लीताल खेल मैदान में आयोजित एनके आर्या स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत शनिवार को दो मैच खेले गए। इसमें ब्लू डायमंड और न्यू चैलेंजर की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
दिन का पहला मैच ओल्ड बॉयज और ब्लू डायमंड के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए ओल्ड बॉयज की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 135 रन का लक्ष्य रखा जिसे ब्लू डायमंड की टीम ने चार विकेट शेष रहते हुए मैच जीत लिया। दूसरे मैच में लंका शायर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और बोर्ड पर 144 रनों का स्कोर लगाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यू चैलेंजर के बल्लेबाजों ने अंतिम ओवरों में पांच विकेट से जीत लिया।