फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवकाश पर थी शिक्षिका, पुलिस ने कर दिया नामजद

विज्ञापन
teacher
विज्ञापन
हल्द्वानी। कालाढूंगी रोड स्थित जीजीआईसी में सप्ताह भर पूर्व 10वीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में नामजद की गईं एक शिक्षिका ने साजिशन फंसाने का आरोप लगाया है। शिक्षिका के अनुसार घटना के दिन से तीन दिन पहले ही वह अवकाश पर चली गई थीं। शिक्षिका ने इस मामले की शिकायत एसएसपी से की है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा जिले के कोसी कटारमल निवासी नंदन सिंह बिष्ट की 16 साल की बेटी रितु जीजीआईसी में पढ़ती थी। सप्ताह भर पूर्व रितु की स्कूल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। नंदन सिंह की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात में जीजीआईसी की प्रधानाचार्या, चिलवाल मैम, वंदना मैम और एक अज्ञात कराटे कोच के खिलाफ धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इधर, नामजद शिक्षिका वंदना का कहना है कि उन्हें साजिशन इस मामले में फंसाया गया है।
वंदना के अनुसार रितु की मौत 24 सितंबर को हुई थी जबकि वह 21 से 24 सितंबर तक अवकाश में थीं। 25 सितंबर को स्कूल पहुंचने पर उसे घटना का पता चला। एसएसपी सुनील कुमार मीणा का कहना है कि छात्रा के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने वालों पर ही कार्रवाई की जाएगी। किसी निर्दोष का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें