हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज के टीबी एवं श्वास रोग विभाग की ओर से बुधवार को लेक्चर थियेटर में एक्स्ट्रा पल्मोनरी ट्यूबरकुलोसिस (ईपीटीबी) के निदान और प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला हुई। इसका शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने किया। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रवि कुमार शर्मा ने कहा कि टीबी आमतौर पर फेफड़ों को प्रभावित करता है। जब यह अन्य अंगों में होता है तो इसे एक्स्ट्रा पल्मोनरी ट्यूबरकुलोसिस (ईपीटीबी) कहा जाता है। ईपीटीबी का निदान कई बार चुनौतीपूर्ण होता है। वहां विभागाध्यक्ष डाॅ. आरजी नौटियाल, डाॅ. हेमा, डाॅ. सांभवी, डाॅ. भाग्यश्री, डाॅ. सौरभ, डाॅ. उमेश, डाॅ.रितु रखोलिया आदि थे।