हल्द्वानी। परिवहन निगम के टेंपो ट्रेवलर का किराया कम करने के बाद यात्रियों ने दिलचस्पी लेने शुरू कर दी है। किराया कम होने के बाद पहले दिन नैनीताल रूट पर चले टेंपो ट्रेवलरों ने 14 हजार की कमाई की। निगम को पिछले दिनों मिले आठ टेंपो ट्रेवलर का नैनीताल का किराया 127 रुपये तय किया गया था। लंबे समय तक इसी किराया पर संचालन किया गया लेकिन यात्री कम मिलने के बाद बुधवार से 21 रुपये किराया कम कर दिया है। काठगोदाम डिपो इंचार्ज रघुवीर चौधरी ने बताया कि बुधवार को चार टेंपो ट्रेवलर नैनीताल रूट पर चलाए गए, सभी पैक रहे।