फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सेब की मिठास को मिली बर्फबारी की संजीवनी

Sat, 24 Jan 2026 01:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
मुक्तेश्वर में बर्फबारी के बाद सेब के बगीचे बर्फ की चादरों से ढके हुए। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
मुक्तेश्वर/पहाड़पानी/भवाली। वसंत पंचमी पर शुक्रवार को मुक्तेश्वर, रामगढ़, धानाचूली, नाई, पहाड़पानी, भीड़ापानी, मनाघेर, हरतोला, नथुवाखान और ओखलकांडा क्षेत्र में हुई साल की पहली बर्फबारी सेब उत्पादक किसानों के चेहरों पर खुशी ले आई। झमाझम बारिश ने गेहूं, सरसों और जौ की फसलों को बड़ी राहत दी है। किसानों को शनिवार को भी अच्छी मात्रा बर्फबारी की उम्मीद है।
विज्ञापन




असिंचित भूमि के लिए बारिश बेहद लाभदायक
अब तक बारिश और बर्फबारी न होने से बेस उत्पादकों किसानों को फल का आकार छोटा होने के साथ ही मिठास कम होने की भी चिंता सता रही थी। जिले में शुक्रवार को हुई बारिश से सबसे अधिक लाभ ओखलकांडा, धारी, रामगढ़, भीमताल और बेतालघाट क्षेत्र के असिंचित भूमि पर खेती करने वाले किसानों को होगा। बारिश होने से गेहूं, जौ और सरसों के साथ हरी सब्जियों को पानी मिला है। जिले में 19229 हेक्टेयर भूमि पर 74128 मैट्रिक टन गेहूं का उत्पादन होता है। जिले में 24982 हेक्टेयर भूमि असिंचित है। जिले में कृषि विभाग की ओर से कराए गए सर्वे में अभी तक 20 प्रतिशत गेहूं की फसलों को नुकसान पर्वतीय क्षेत्रों में हो चुका था। शुक्रवार को हुई बारिश से किसानों की फसलों को लाभ मिलेगा।




सेब को बर्फबारी देगी चिलिंग
बर्फबारी से मुक्तेश्वर, रामगढ़, नथुवाखान, हरतोला और धानाचूली क्षेत्र में सेब को चिलिंग मिली है। जिले में वर्ष 2025-26 में 1039.68 हेक्टेयर भूमि पर सेब का 4420.00 मैट्रिक टन उत्पादन था। किसानों को उम्मीद है की शनिवार को भी बर्फबारी होने से सेब के उत्पादन, साइज में वृद्धि होने के साथ सेब की मिठास भी बढ़ेगी।
विज्ञापन


-

किसानों से बातचीत
लंबे समय बाद बारिश और बर्फबारी के साथ होने से किसानों को राहत मिली है। गेहूं, सरसों जौ की फसलों के साथ सेब के उत्पादन को भी लाभ मिलेगा। - डॉ. नारायण सिंह, किसान मनाघेर

वसंत पंचमी के साथ हुई बारिश और बर्फबारी किसानों के लिए बेहद लाभदायक साबित होगी। सेब के उत्पादन में वृद्धि के साथ फसलों का उत्पादन भी अच्छा रहेगा। - गोविंद मेलकानी, किसान, जलना



अधिकारी बोले

और मैदानी क्षेत्रों में बारिश किसानों की फसलों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। पर्वतीय क्षेत्रों के किसानों को गेहूं, सरसों और जौ की फसलों के उत्पादन को लेकर अब ज्यादा चिंता नहीं करनी पड़ेगी। आगे भी बारिश होने की उम्मीद है। - रितु टम्टा, मुख्य कृषि अधिकारी, नैनीताल


सेब के लिए बर्फबारी की बेहद आवश्यकता थी। शुक्रवार को फल पट्टी क्षेत्र में हुई बर्फबारी से सेब के साथ ही अन्य फलों को भी लाभ पहुंचेगा। - प्रेमा राणा, मुख्य उद्यान अधिकारी, नैनीताल

मुक्तेश्वर में बर्फबारी के बाद सेब के बगीचे बर्फ की चादरों से ढके हुए। संवाद- फोटो : 1

मुक्तेश्वर में बर्फबारी के बाद सेब के बगीचे बर्फ की चादरों से ढके हुए। संवाद- फोटो : 1

मुक्तेश्वर में बर्फबारी के बाद सेब के बगीचे बर्फ की चादरों से ढके हुए। संवाद- फोटो : 1

मुक्तेश्वर में बर्फबारी के बाद सेब के बगीचे बर्फ की चादरों से ढके हुए। संवाद- फोटो : 1

मुक्तेश्वर में बर्फबारी के बाद सेब के बगीचे बर्फ की चादरों से ढके हुए। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें