फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर की कॉलोनियों में शुरू हुआ भवनों का सर्वेक्षण

Sat, 22 Oct 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर
विज्ञापन
Home - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
उत्तरी छोर पर बसी कॉलोनियों के नियमितीकरण की कार्यवाही करते हुए जिला प्रशासन ने काबिज लोगों की सूची बनाने का काम शुरू कर दिया है। शुक्रवार को पंपापुरी में पटवारी हरीश यादव ने वर्ग दस क की जमीनों पर काबिज लोगों के नाम दर्ज करने की शुरुआत की।
विज्ञापन


डीएम दीपक रावत के निर्देश पर एसडीएम पारितोष वर्मा ने तहसीलदार को पंपापुरी, भरतपुरी, दुर्गापुर, कौशल्यापुरी में स्थित भूमि का विस्तृत सर्वेक्षण कर रिपोर्ट देने को कहा है। 22 दिन लंबे आंदोलन के बाद मुख्यमंत्री ने यहां वर्ग दस क श्रेणी की जमीनों के नियमितीकरण के निर्देश राजस्व सचिव को दिए थे।

लोगों ने इस कार्यवाही का स्वागत किया है। गौरतलब है कि नगर की चार कॉलोनियों को वर्ष 2008 में नगरपालिका सीमा में शामिल किया गया था, लेकिन यहां की जमीनें राजस्व अभिलेख के वर्ग दस क की भूमि होने के कारण लोगों के आवासीय भवनों का मालिकाना हक़ नहीं मिल पा रहा था।
विज्ञापन


इसको लेकर स्थानीय लोगों ने पिछले दिनों अनशन किया था, जिसके बाद डीएम रावत ने यहां काबिज लोगों के नियमितीकरण की सिफारिश उत्तराखंड शासन से की थी। शासन स्तर पर इसको लेकर कवायद की जा रही है और निकट भविष्य में इसको लेकर जीओ जारी होने की संभावना है।

वहीं इसको लेकर जिला स्तर पर कार्यवाही करते हुए डीएम ने भूमि, भवनों का विस्तार से सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। हल्का पटवारी हरीश यादव ने बताया कि कब्जेदारों से आधार संख्या एवं कब्जे की तिथि का प्रमाण उपलब्ध कराने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन


एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया कि सर्वेक्षण कार्य के लिए टीम तैनात की गई है। जिनसे शीघ्र ही रिपोर्ट देने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें