हल्द्वानी। अरुणोदय संस्था की ओर से अरुणोदय आनंदी देवी रावत धर्मशाला में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों के बीच भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता हुई। भाषण में बीयर शिबा स्कूल की कामाक्षी तिवारी, केवीएम की राधिका जौहरी व निर्मला कान्वेंट की जयति जोशी क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे। राइंका राजपुरा के हरीश और सनातन धर्म संस्कृत विद्यालय के अंकित परगांई को सांत्वना पुरस्कार मिला। चित्रकला में एचएन इंटर कालेज के अफजल ने प्रथम, निर्मला कान्वेंट की अनन्या अग्रवाल ने द्वितीय, एचएन इंटर कालेज के सलमान अली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सेंट पॉल के अमन बल्यूटिया और राइका राजपुरा के अनिकेत सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित हुए। वहां डॉ. दीपा कांडपाल, डॉ. पुष्पलता जोशी, रोहित केसरवानी, डाॅ. सुरेश चंद्र आर्या, विनायक जीवन जोशी, जीडी सती, जीवन सिंह रावत, बिपिन चंद्र पांडे, लतेश मोह आदि थे। संस्था के उपाध्यक्ष बिपिन चंद्र पांडे ने बताया कि दो अक्तूबर को शाम तीन बजे से उत्तराखंड के पारंपरिक लोक नृत्य की प्रतियोगिता आयोजित होगी। उसी दिन सभी बच्चों को पुरस्कार भी मिलेगा।