फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani News: सुखवंत आत्महत्या मामले में कमिश्नर ने एसएसपी मणिकांत से 50 सवालों के जवाब मांगे

Sat, 17 Jan 2026 12:13 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

सुखवंत आत्महत्या मामले की मजिस्ट्रेटी जांच में कुमाऊं कमिश्नर ने ऊधमसिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा से 50 सवालों की लंबी पूछताछ की।
विज्ञापन
हल्द्वानी कमिश्नर दीपक रावत के कार्यालय से जाते एसएसपी मणिकांत मिश्र गाड़ी के अंदर बैठे हुए । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुखवंत आत्महत्या मामले में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की मजिस्ट्रेटी जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। आरोपी थानेदार कुंदन रौतेला के बाद शुक्रवार को ऊधमसिंह नगर के कप्तान मणिकांत मिश्रा के बयान दर्ज किए गए। सूत्रों के अनुसार आयुक्त ने एसएसपी मणिकांत के बयान दर्ज करने के लिए 50 सवालों की लंबी सूची तैयार की थी। साथ ही क्रॉस क्वेश्चन करने के लिए भी अलग से एक लिस्ट तैयार की थी जिससे सुखवंत मामले का सच सामने लाने में आसानी हो सके। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार सुखवंत के वीडियो के साथ ही ई-मेल को भी आधार बनाकर जांच की जा रही है जिससे पुलिस के कारनामों को उजागर करने के साथ ही सिस्टम के भ्रष्ट तंत्र का भी खुलासा किया जा सके।

विज्ञापन


ऊधमसिंह नगर के कप्तान मणिकांत मिश्रा ने जांच अधिकारी को लंबा इंतजार कराया। शुक्रवार की दोपहर बाद 3:04 बजे वह कैंप कार्यालय में दाखिल हुए और सीधे आयुक्त के दफ्तर में चले गए। कप्तान लगभग डेढ़ घंटे तक जांच अधिकारी के सवालों का जबाव देते रहे।

सूत्रों के मुताबिक आयुक्त दीपक रावत ने प्रश्नों की ऐसी झड़ी लगाई कि ऊधमसिंह नगर के एसएसपी उत्तर देते-देते थक गए। डेढ़ घंटे चले सवाल-जवाब के बाद जब एसएसपी मिश्रा आयुक्त के कमरे से बाहर आए तो उनके चेहरे पर मायूसी और थकान दिखी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें