फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द सुसाइड नाटक ने रचना को जीवंत किया

विज्ञापन
द सुसाइड नाटक का मंचन करते कलाकार। - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। मंच आर्ट एंड थियेटर नैनीताल की ओर से शारदा नाट्य महोत्सव 2022 का आयोजन किया गया। इस दौरान दिल्ली से आए कलाकारों ने द सुसाइड नाटक का सफल मंचन किया। रविवार को बारिश के चलते कार्यक्रम बीएम साह ओपन थिएटर में न होकर स्टूडियो थियेटर में हुआ।
विज्ञापन

दिल्ली से आए 20 कलाकारों ने मेड वन थियेटर दिल्ली की ओर से द सुसाइड नाटक का मंचन किया। करीब डेढ़ घंटे के इस कार्यक्रम ने खूब तालियां बटोरीं। नाटक का निर्देशन सैफ अंसारी ने किया। कार्यक्रम के आयोजक और मंच थिएटर के निदेशक इदरीश मलिक ने बताया कि महोत्सव पांच नवंबर तक चलेगा। उन्होंने बताया खराब मौसम के चलते बीएम साह ओपन एयर थिएटर में कार्यक्रम नहीं हो पा रहे हैं। कार्यक्रम का सफल बनाने में सुनील कुमार, पवन कुमार, जावेद हुसैन, संजय पंडित, मुकेश धस्माना, मोहनलाल, शोभा, पंकज मेलकानी, धीरज कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें