हल्द्वानी। हरगोविंद सुयाल इंटर कॉलेज कुसुमखेड़ा में उत्तराखंड फुल कांटेक्ट कराटे एसोसिएशन की ओर से 130 छात्र-छात्राओं का कराटे कलर बेल्ट टेस्ट का आयोजन हुआ। इसमें राव मार्शल आर्ट्स एकेडमी, बुडो कराटे एकेडमी, संकल्प मार्शल आर्ट्स और अंतर्शक्ति मार्शल आर्ट्स एकेडमी के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
मुख्य अतिथि ग्रीनवुड इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य ज्योति मेहता रहीं। कराटे एसोसिएशन के सचिव महेंद्र सिंह भाकुनी ने बताया कि इसमें उत्तराखंड कांटेक्ट कराटे एसोसिएशन के खिलाड़ी भी प्रतिभागी करेंगे। इस मौके पर कराटे प्रशिक्षक रोहित कुमार यादव, विक्रम सिंह खनी, लक्ष्मी दत्त भट्ट, रश्मि मेर, भावना मुखिया, नीरज शर्मा, हर्षित सिंह, रेनू मौजूद रहीं। संवाद