फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सशक्तीकरण में राज्य ने की उल्लेखनीय प्रगति : रेखा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हल्द्वानी। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के ऐतिहासिक निर्णय के कारण हमें अलग राज्य प्राप्त हुआ। 25 वर्षों की यात्रा में महिला सशक्तीकरण विभाग ने निरंतर अनुकरणीय कार्य किया है। राज्य गठन से रजत जयंती तक यह विभाग सशक्तीकरण, स्वावलंबन और सामाजिक नेतृत्व का महत्वपूर्ण आधार बना रहा है। अनगिनत महिलाओं ने घर की चौखट से बाहर निकलकर समाज का नेतृत्व किया।

राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से शनिवार को गौलापार स्टेडियम के मानसखंड खेल परिसर में मातृशक्ति उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने यह बात कही। इस मौके पर महिलाओं और बच्चों ने नृत्य नाटिका के माध्यम से चिपको आंदोलन की जननी गौरा देवी, क्रिकेटर एकता बिष्ट, लोक गायिका कमला देवी सहित विभिन्न महिलाओं की संघर्षगाथा को सजीव प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शाया। विजन 2047 पर हुई चर्चा में पूर्व महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. शैलजा भट्ट, डॉ. बीना फुलारा, पंतनगर विवि की डीन डॉ. रीता रघुवंशी, डीएमएम नैनीताल चंद्रा फर्त्याल, नृत्यांगना दीपा जोशी, हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता ललित मिगलानी ने विभिन्न विषयों पर महिलाओं की शानदार सहभागिता पर विचार रखे। इस दौरान मंत्री रेखा आर्या ने बागेश्वर की खष्टी कोरंगा को कृषि, तारा देव को सोशल मीडिया, मीनू जोशी को सशक्त गृहिणी, निशा नेगी को क्षैतिज आरक्षण की लाभार्थी और भार्गवी रावत को खेल के क्षेत्र में अभिनव योगदान के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष जिला पंचायत दीपा दरम्वाल, राज्य मंत्री शांति मेहरा, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, दुग्ध संघ लालकुआं अध्यक्ष मुकेश बोरा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




रैंप वॉक पर उतरी उत्तराखंड की संस्कृति

आज जमी पर उतरे कितने सितारे हैं... गीत पर उत्तराखंड की संस्कृति और महिलाओं के सशक्त होने का संगम देखने को मिला। डीएसबी नैनीताल और हल्द्वानी महिला डिग्री कॉलेज की छात्राओं के रैंप वॉक में उत्तराखंडी वेशभूषा में सजी महिलाओं, इंजीनियर, डॉक्टर, एयर होस्टेस, खिलाड़ी के रूप में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें