हल्द्वानी। उत्तराखंड जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन ने प्रमोशन में आरक्षण के खिलाफ सोमवार को बाइक रैली निकाली। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाइक रैली से पूर्व एमबी इंटर कालेज के मैदान पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन नहीं कर रही है। उन्होंने सरकार की हीलाहवाली पर नाराजगी जताई।
इसके बाद बाइक रैली एमबी इंटर कालेज से शुरू हुई। रामपुर रोड, बरेली रोड होते हुए रैली का समापन एमबी इंटर कॉलेज के ग्राउंड पर हुआ। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दावा किया अति आवश्यकीय सेवाओं वाले विभागों के कर्मचारी भी प्रतिभाग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाइक रैली के रूट को लेकर प्रशासन को पत्र भेज दिया था।
इस दौरान मुख्य संयोजक मनोज तिवारी, मनोहर कुमार मिश्रा, यतेंद्र रावत, उमाकांत पंत, रमेश जोशी, पंकज सनवाल, शीतल साह, गणेश रौतेला, चंद्रशेखर सनवाल, गिरजेश कांडपाल, पीयूष कपिल, विनोद सनवाल, अजीत सचान, बीसी जोशी, तनवीर असगर, रोहित जोशी, कैलाश बिष्ट, सारिका जोशी, सीमा रावत, पीपी पांडे, हरि सिंह बिष्ट, रेखा जोशी, प्रकाश जोशी, बलवंत नेगी, खष्टी सनवाल, जगमोहन सिंह खाती, लोकेश सनवाल, राजेंद्र सिंह नगरकोटी, डॉ. प्रदीप मेहरा, शैलेश जोशी, जगदीश सती, त्रिलोक बिष्ट, आरपी पंत, हरेंद्र राणा, दीपक पांडे, महेश जोशी, रविन सनवाल आदि मौजूद थे।