फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदन का पेड़ काटकर ले गए तस्कर

Sun, 05 Jun 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
 जजफार्म स्थित रिटायर्ड वनकर्मी के कंपाउंड में घुसकर तस्कर चंदन का पेड़ काट ले गये। मकान मालिक ने मुखानी पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। 
विज्ञापन

जजफार्म निवासी वन विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी हरीश जोशी ने 25 साल पहले अपने मकान के कंपाउंड में चंदन का पेड़ लगाया था।

शुक्रवार रात  तस्कर चहारदीवारी फांदकर कंपाउंड में घुस गए। उन्होंने आरी से पेड़ काट लिया मगर किसी  को भनक तक नहीं लगी। सुबह पेड़ कटा देखकर मकान मालिक परेशान हो गये। उन्होंने घटना से मुखानी पुलिस को अवगत कराया लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने से इनकार कर दिया। लोगों का कहना है कि अब लकड़ी तस्कर शहर में भी घूमने लगे हैं। पेड़ की कीमत लाखों में बतायी जा रही है। आशंका है कि पेड़ पर तस्करों की नजर पहले से लगी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें