फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: आखिर छूटी फुहार, मैदान में लौटेगी बहार

Tue, 25 Nov 2025 02:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
फोटो- 24 एचएलडी 01- हल्द्वानी मिनी स्टेडियम के फुटबॉल मैदान में सूखी भूमि को सींचते फव्ववारे। स
विज्ञापन
हल्द्वानी। मिनी स्टेडियम के फुटबाल मैदान में फिर हरियाली लौटने वाली है। एक माह के अधिक समय से मोटर और पाइपलाइन के खराब होने से मैदान को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा था। अब जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त करवाया है।
विज्ञापन



पर्याप्त पानी नहीं मिलने के कारण फुटबाल मैदान की घास सूख गई। विभाग ने सिंचाई के लिए मोटर सही कराई लेकिन प्रेशर अधिक होने के कारण पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई और मैदान को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाया। इस कारण राज्य स्तरीय फुटबाल मुकाबलों में उड़ती धूल ने खिलाड़ियों को परेशान किया।
अमर उजाला ने खिलाड़ियों की परेशानी को देखते हुए 23 नवंबर को ''मैदान की हरियाली को सिस्टम ने मारी किक'' शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद खेल विभाग ने क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को ठीक कर दिया। अब मैदान को नियमित रूप से पानी मिलने लगा है। मैदान के भीतर 28 फव्वारे हैं। जिनको चलाने के लिए 10 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। एक बार में चार फव्वारें मैदान को पानी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें