फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रात दस बजे बाद नहीं गूंजेगी शहनाई

Fri, 07 Nov 2025 02:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
हल्द्वानी। विवाह सीजन में होने वाली दिक्कतों को देखते कैटरिंग और बैंक्वेट एसोसिएशन के बाद बैंड एसोसिएशन ने भी कड़ाई से नियमों का पालन करने का निर्णय लिया है। बैंड वादकों का कहना है कि रात 10 बजे बाद वह लोग बैंड या शहनाई नहीं बजाएंगे। विवाह की बुकिंग कराने वालों को पहले ही वह यह नियम बता रहे हैं। उन्होंने देर रात जयमाला के समय बजने वाले डीजे पर भी रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

हल्द्वानी में 35 से 40 के बीच बैंड हैं। एक बैंड में 10 से 25 तक कर्मचारी शामिल रहते हैं। पांच साल पहले तक शहर में 15-16 बैंड ही थे। संख्या बढ़ने से प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है। पूर्व अध्यक्ष हल्द्वानी-नैनीताल बैंड एसोसिएशन शकील अहमद बताते हैं कि अब धंधे में पहले जैसी कमाई नहीं रही। पांच साल पहले आठ से 10 हजार रुपये मिल जाते थे अब वह घटकर पांच से छह हजार के बीच रह गई है। पहले घर से बरात निकलने से लेकर विदाई तक बैंड बाजे वालों को विवाह वाले घर में रात तीन बजे तक रुकना पड़ता था। अब नया नियम बनने से राहत मिली है। नए नियम का वह लोग सख्ती से पालन करेंगे तभी रात 10 बजे वाली व्यवस्था भी ठीक हो सकेगी।
.........
अब रात 10 बजे बैंड वादन बंद हो जाएगा। रात की बरात में शाम पांच बजे से रात 10 बजे तक वह बैंड बजेगा। हमने पुलिस में शिकायत भी की थी कि 10 बजे बाद डीजे बजाने वालों पर भी सख्ती हो। कुछ जगह अभी भी जयमाला के समय रात 12 बजे तक डीजे पर हंगामा होता रहता है। एक बार फिर पुलिस को वह लोग ज्ञापन देंगे। - उशान हुसैन, अध्यक्ष हल्द्वानी नैनीताल बंड एसोसिएशन।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें