हल्द्वानी। गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की सुरक्षा दीवार का काम बरसात के बाद से ठप पड़ा है। सिंचाई विभाग नौ महीने में दीवार का काम पूरा नहीं कर पाया है।
वर्ष 2024 में गौला नदी के उफान पर आने से स्टेडियम का एक हिस्सा बह गया था। तब से स्टेडियम को खतरा बना हुआ है। क्रिकेट स्टेडियम के पास ही भूस्खलन होने से खतरा बढ़ गया था। हालांकि इस बरसात इसे नुकसान नहीं पहुंचा है। अगस्त तक काम होता रहा लेकिन बारिश बढ़ने के बाद सिंचाई विभाग ने काम रुकवा दिया। तब से अब तक काम ठप पड़ा है। समय से बजट आवंटित न होना भी इस कार्य में देरी होने का एक कारण है।
-
स्टेडियम की सुरक्षा दीवार का काम 50 प्रतिशत से अधिक हो चुका है। नदी से अब कोई खतरा नहीं, पानी का बहाव दीवार की ओर आने के बाद से काम बंद किया गया है। दीपावली बाद काम शुरू किया जाएगा। - दिनेश रावत, ईई सिंचाई विभाग